अब डिजिटल पुलिस स्टेशन के रूप में कम समय पर सुविधा उपलब्ध करा रहा है यूपी कॉप एप

यूपी कॉप एप डिजिटल पुलिस स्टेशन घर बैठे 27 सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसमें एफआईआर सहित चरित्र, किरायेदार और कर्मचारी सत्यापन के अलावा भी कई सुविधाएं शामिल हैं।

अब डिजिटल पुलिस स्टेशन के रूप में कम समय पर सुविधा उपलब्ध करा रहा है यूपी कॉप एप

इन सुविधाओं का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एप को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। साथ ही इस सुविधा के माध्यम से पुलिसिंग अधिक जनकेंद्रित व जवाबदेह बन रही है। शिकायत समीक्षा पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा और समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ी है।

इसी कर्म में चरित्र, किरायेदार, कर्मचारी सत्यापन अब पहले से ज़्यादा तेज हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अब तक 50 लाख से अधिक लोग एप को डाउनलोड कर चुके हैं। एप से मिलने वाली यह सुविधा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

जानकारी के मुताबिक़, 50 लाख से अधिक डाउनलोड के चलते पुलिसिंग पहले से अधिक जनकेंद्रित हुई है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस सुविधा के थता 2.1 करोड़ से ज्यादा एफआईआर डाउनलोड की जा चुकी हैं वहीँ 7.3 लाख से अधिक लोगाें ने खोए हुए सामानों की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एप से चरित्र सत्यापन में लगभग छह दिन का समय लग रहा है। जबकि पहले इसमें आठ दिन का समय लगता था। हालाँकि किराएदार सत्यापन में लगभग आठ दिन लग रहे हैं वहीँ पहले इस काम के लिए 24 से 25 दिन का समय लगता था। जो कर्मचारी सत्यापन पहले 13 दिन में होता था उसमे अब पांच दिन का समय लग रहा है।

इस सुविधा में आवेदन संबंधी जानकारी भी तुरंत प्राप्त की जा सकती है। लोकेशन ट्रैकिंग और इमरजेंसी में सहायता हेतु ‘एसओएस’ बटन जैसी सुविधाओं को भी एप से जोड़ा गया है। साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन को मैप पर देखने की सुविधा भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *