ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने फ़िलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का कहना है कि इज़रायली सरकार फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना की संभावना को रोकने के लिए एक व्यवस्थित रणनीति पर काम कर रही है और कनाडा ने फ़िलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी है।

उनका कहना है कि पश्चिमी तट पर इज़रायल द्वारा लगातार अवैध बस्तियों का निर्माण और गाज़ा में जारी हमलों ने लाखों लोगों को विस्थापित किया है और हज़ारों नागरिकों की जान ली है, जो सभी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
दूसरी तरफ अमरीका ने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों द्वारा फ़िलिस्तीन को मान्यता दिए जाने को एक दिखावा बताया है।
कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान इज़राइली सरकार की अब एक खुली नीति है कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र कभी स्थापित नहीं होगा, और इस संदर्भ में, कनाडा ने एक फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने और फ़िलिस्तीन और इज़राइल दोनों के लिए एक शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण में भागीदार बनने की पेशकश की है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर फ़िलिस्तीन राष्ट्र को मान्यता दे दी है। फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देना द्वि-राष्ट्र समाधान के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का हिस्सा है। हमास की फ़िलिस्तीन में कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर ने कहा कि भविष्य में हमास की सरकार या सुरक्षा में कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने आने वाले हफ़्तों में हमास के अन्य नेताओं पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। द्वि-राष्ट्र समाधान की उम्मीद कम ही है, लेकिन हम उम्मीद की किरण बुझने नहीं देना चाहते।
अमरीका ने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों द्वारा फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने को एक दिखावा बताया है।अमरीकी विदेश विभाग ने कहा है कि अमरीका की प्राथमिकता गंभीर कूटनीति है, न कि दिखावटी घोषणाएँ।
आगे अमरीकी विदेश विभाग ने कहा कि शांति, इज़राइल की सुरक्षा और बंधकों की रिहाई प्राथमिकताएँ हैं। इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि हमास के बिना ही संभव है।
