सलमान खान की एक्शन थ्रिलर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया

फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की एक्शन थ्रिलर कॉमेडी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है।

सलमान खान की एक्शन थ्रिलर 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया

ट्रेलर में सलमान खान और पूजा हेगड़े के बीच मस्त बिंदास और रोमांटिक नोक-झोंक बहुत दिलफरेब है। इस ट्रेलर को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पान्स मिला है। शाह रुख खान की फिल्म पठान के बाद अब लोगों को सलमान खान से काफी उम्मीदें हैं।

इस फिल्म में बॉलीवुड के भाई जॉन सलमान खान एक ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहे हैं जिसका मक़सद समाज को अपराध से मुक्त करना है।

‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सिमजी द्वारा निर्देशित है और इसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा तेरे नाम की नायिका भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, जेसी गिल और पलक तिवारी भी हैं।

ट्रेलर रिलीज करते हुए सलमान खान काफी खुश मूड में नजर आए। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी से जब सलमान खान से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा, ‘सुपरस्टार शायद लोगों को मिल जाए साथ काम करने के लिए, लेकिन सलमान किस्मत वालों को ही मिलते हैं’।

दबंग खान की यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद-उल-फितर के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *