वरुण धवन-जान्हवी की ‘बवाल’ के टीजर कल आ रहा है और फिल्म का प्रीमियर एफिल टॉवर पर होगा

‘बवाल’ फिल्म का टीजर कल बुधवार को रिलीज होगा। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।फिल्म ‘बवाल’ की खास बात यह है कि एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है।

वरुण धवन-जान्हवी की 'बवाल' के टीजर कल आ रहा है और फिल्म का प्रीमियर एफिल टॉवर पर होगा

मेकर्स ने ‘बवाल’ का प्रीमियर एफिल टॉवर पर करने का फैसला लिया है। इस फिल्म में पेरिस को महत्वपूर्ण तरीके से दिखाया गया हैसाथ ही यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध के समय की एक लव स्टोरी है। इसलिए मेकर्स ने पेरिस में इसके प्रीमियर का फैसला लिया है।

फिलहाल वरुण धवन अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़ा अपडेट यह है कि इसका टीजर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाये ओटीटी पर रिलीज किए जाने का फैसला लिया गया है।

बुधवार को रिलीज होने वाले इस टीज़र में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में है। वरुण ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए टीजर रिलीज डेट का एलान किया है।

फिल्म के इस पोस्टर में दोनों बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘तुम प्यार करने देते तो तुम्हें कितना प्यार करते। ‘बवाल’ का टीजर कल बारह बजे रिलीज होगा’।

बता दें कि फिल्म 21 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर साथ में काम करते नजर आएंगे। इसमें वरुण धवन इतिहास के टीचर बने हैं। ‘बवाल’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *