भाजपा से देश को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा : लालू

उन्होंने कहा कि देश की जनता अभी ‘साइलेंट मोड’ में है और सबकुछ देख रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रखर नेता बताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो उनका संकल्प था उसे याद करने की जरूरत है। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या हो गई थी। राजद अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो कुछ भी देखने को मिल रहा है वह पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की देन है।

उन्होंने कहा कि गांधी शोषित, अल्पसंख्यक, गरीब और गांव के लोगों के प्रति सदैव भचतित रहा करते थे। वह कहा करते थे कि केंद्र से राज्य सरकार को एक रुपए भेजा जाता है लेकिन गरीबों तक अठन्नी भी नहीं पहुंच पाता, जो उनके लिए चिंता का कारण रहा। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों को वह आगे की पंक्ति में लाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *