अलीगढ़: हिंदू संगठन- जिन स्कूलों में हिंदू बच्‍चे ज्‍यादा, वहां क्रिसमस नहीं

अलीगढ: हिंदू जागरण मंच द्वारा जिले के क्रिश्चियन स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि उन स्कूलों में क्रिसमस न मनाए जाएं, जहां हिंदू छात्र बहुसंख्यक हैं। मंच का दावा है कि यह जबरन धर्मांतरण कराने की ओर कदम है।

अंग्रेजी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में हिंदू जागरण मंच के शहरी अध्यक्ष सोनू सविता ने दावा किया, कि ‘क्रिश्चियन स्कूलों में क्रिसमस मनाने के लिए हिंदू छात्रों से खिलौने और गिफ्ट लाने को कहा जाता है। यह उन्हें ईसाई धर्म की ओर लुभाने का आसान तरीका है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *