शेयर बाजार की तेज़ी ने छुआ उच्चतम स्तर

मुंबई 23 सितंबर: रिलायंस इंडस्ट्रीज , आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक जैसी कंपनियों में हुयी बंपर लिवाली के बल पर गुरूवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी और इस दौरान सेंसेक्स 59604.88 अंक और निफ्टी 17741.45 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार की तेज़ी ने छुआ उच्चतम स्तर

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 430 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 59 हजार अंक के स्तर को पार करते हुये 59358.18 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 599243.15 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 59604.88 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़़ा। अभी यह 626.21 अंको की तेजी के साथ 59553.54 अंक पर कारोबार कर रहा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी लिवाली के बल पर 17670.85 अंक पर खुला । शुरूआती कारोबार में ही यह 17646.55 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 17741.45 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अभी यह 178.50 अंक की बढ़त के साथ 17725..15 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *