तालिबान के साथ संपर्क बनाए रहेंगे रूस, चीन, पाक

मास्को 23 सितंबर : रूस, चीन और पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधियों ने हाल ही में काबुल, हुए परामर्श में अफगानिस्तान की शांति और समृद्धि के लिए तालिबान के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए सहमति व्यक्त की। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तालिबान के साथ संपर्क बनाए रहेंगे रूस, चीन, पाक

मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“अफगानिस्तान की शांति और समृद्धि, और क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के हितों में रचनात्मक संपर्क बनाए रखने के लिए एक समझौता किया गया था। तालिबान ने रूस, चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों को बढ़ावा देने और तीन देशों की रचनात्मक भूमिका पर विशेष ध्यान देने तथा अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने में पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *