26 जुलाई से 11 अगस्त तक रहेगा पेरिस ओलम्पिक का जूनून

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।

26 जुलाई से 11 अगस्त तक रहेगा पेरिस ओलम्पिक का जूनून

पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 अन्य शहरों में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 32 खेलों की 329 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमे भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 10500 है।

पेरिस ओलंपिक में भारत से 120 एथलीट्स शरीक हो रहे हैं। इनमे कुश्ती सहित बैडमिंटन, शूटिंग, हॉकी, भाला फेंक और बॉक्सिंग में भारत को पदक मिलने की उम्मीद है।

भारत की निगाहें पेरिस ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा पर होंगी। पुरुषों की भाला फेंक का क्वालीफ़ाइंग राउंड छह अगस्त को खेला जाएगा। महिलाओं का भाला फेंक क्वालीफ़ाइंग राउंड सात अगस्त को होगा। नीरज के अलावा इस खेल में किशोर जेना और अन्नू रानी भी भी शिरकत कर रही हैं। भाला फेंक प्रतियोगिता का पुरुषों का फ़ाइनल आठ अगस्त को जबकि महिलाओं का फ़ाइल 10 अगस्त को खेला जाएगा।

एक अगस्त को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का मुक़ाबला होना है। इसमें महिलाओं में प्रियंका गोस्वामी और पुरुषों में अक्शदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत बिष्ट और राम बाबू हिस्सा लेंगे।

शेड्यूल के मुताबिक़ महिलाओं और पुरुषों के 4X400 मीटर रिले रेस में क्वालीफ़ाइंग राउंड नौ अगस्त को होंगे। पुरुष टीम में मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, राजीव अरोकिया तथा अमोज जैकब हिस्सा ले रहे हैं जबकि महिला टीम में ज्योतिका श्री दांडी, रुपल सुभा वेंकटेशन, और पूवम्मा एमआर शरीक होंगी। इसके फ़ाइनल 10 अगस्त को खेले जाएंगे।

मीराबाई चानू 49 किलोग्राम भार वर्ग के वेटलिफ्टिंग में हिस्सा ले रही है और देश को इनसे बड़ी उम्मीदें हैं। ये मुक़ाबला सात अगस्त को खेला जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में इन्होने कुल 201 किलोग्राम वज़न उठाकर रजत पदक हासिल किया था।

भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन में महिला एकल वर्ग में खेलेंगी। इनसे भी देश को बड़ी उम्मीदें हैं। इससे पहले सिंधु ने 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक और 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। पुरुष सिंगल्स में एस एस प्रनॉय और लक्ष्य सेन देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारत की ओर से कुश्ती में शामिल होने वाली महिला खिलाडी इस तरह हैं- अंतिम पंघाल (53 किलो), विनेश फोगाट (50 किलो), अंशु मलिक (57 किलो), रितिका हुड्डा (76 किलो) और निशा दहिया (68 किलो)। भारत की तरफ से पुरुष वर्ग में अमन सहरावत 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में हिस्सा लेंगे। ये मुक़ाबले 5 से 11 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम क्वॉलिफाई नहीं कर सकी है जबकि पुरुष हॉकी टीम पूल बी में है। इसमें भारत का पहला मैच 27 जुलाई को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ होना है। भारत 29 जुलाई को अर्जेंटीना से, 30 जुलाई को आयरलैंड से, पहली अगस्त को बेल्जियम, दो अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से मुक़ाबला करेगा। इसमें चार अगस्त को क्वार्टर फ़ाइनल, छह अगस्त को सेमीफ़ाइल जबकि आठ अगस्त को फ़ाइनल मैच होना है।

बॉक्सिंग के महिला वर्ग में भारत की ओर से निकहत ज़रीन (50 किलो), प्रीति पवार (54 किलो), जैसमीन लंबोरिया (57 किलो) और लोवलिना बोरगहेन (75 किलो) में शिरकत करेंगी। जबकि पुरुष वर्ग में निशांत देव (71 किलो) और अमित पंघाल (51 किलो) हिस्सा लेंगे। मुक्केबाज़ी के ये मुकाबले 27 जुलाई से होंगे।

भारत की तरफ से गोल्फ में महिला वर्ग में अदिति अशोक, दीक्षा डागर जबकि पुरुष वर्ग में शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर हिस्सा लेंगे। पहली अगस्त को पुरुष वर्ग के मुकाबले जबकि सात अगस्त से महिला वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

शेड्यूल के अनुसार, भारतीय एकल पुरुष वर्ग में धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और महिला एकल वर्ग में भजन कौर, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत अपना हाथ आजमाएंगी। ये मुक़ाबले 25 जुलाई खेले जाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *