अफगानिस्तान में अमेरिकी जवानों की संख्या होगी 6000

काबुल 16 अगस्त : अमेरिका अगले 48 घंटों के भीतर अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाकर लगभग 6,000 कर देगा। साथ ही अगले कई दिनों में अपने हजारों नागरिकों को देश से सुरक्षित बाहर निकाल लेगा।

अफगानिस्तान में अमेरिकी जवानों की संख्या होगी 6000

 

अमेरिकी विदेश विभाग एवं रक्षा विभाग ने संयुक्त वक्तव्य में इस आशय की बात कही है। वक्तव्य में कहा गया,“अगले 48 घंटों में, हमने अपनी सुरक्षा उपस्थिति को लगभग 6,000 सैनिकों तक बढ़ा दिया है, जिसका मिशन पूरी तरह से इन प्रयासों को सुविधाजनक बनाने पर केंद्रित है और हवाई यातायात नियंत्रण को अपने कब्जे में लेना होगा।”

गौरतलब है कि तालिबान इस्लामिक अभियान रविवार को काबुल में प्रवेश कर गया जिसके बाद मौजूदा राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस्तीफे की घोषणा कर दी तथा देश छोड़कर चले गये। श्री गनी ने कहा कि उनका निर्णय हिंसा को रोकने के लिए था क्योंकि आतंकवादी राजधानी पर हमला करने की मंशा बनाकर आये थे।

अमेरिकी विभागों ने कहा,“कल और आने वाले दिनों में, हम अफगानिस्तान में रहने वाले हजारों अमेरिकी नागरिकों के साथ-साथ काबुल में अमेरिकी मिशन के स्थानीय रूप से कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारों तथा अन्य विशेष रूप से कमजोर अफगान नागरिकों को देश से बाहर स्थानांतरित करेंगे। हम अमेरिकी विशेष प्रवासी वीजा के लिए पात्र हजारों अफगानों की निकासी में तेजी लाएंगे, जिनमें से लगभग 2,000 पिछले दो हफ्तों में पहले ही अमेरिका आ चुके हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *