नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत

लागोस 16 अगस्त : नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में एक बस और ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी।

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत

पुलिस प्रवक्ता लवान शिसू ने कहा कि यह हादसा रविवार को राज्य के ग्वारम स्थानीय सरकार इलाके के रदाबी गांव के पास हुआ जब दोनों वाहन बाढ़ के पानी से ढके एक टूटे कल्वर्ट पर जा गिरा। उन्होंने कहा कि आज सुबह छह बजे हमे रदाबी गांव से एक फोन कॉल मिला कि ग्वारम-बसिरका मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत की पुष्टि वहां के एक स्थानीय चिकित्सक ने की है जो घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस हादसे में एक यात्री बच गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *