अगले कुछ दिन बना रहेगा खुशगवार मौसम

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम काफी सुहावना हो गया है। सख्त गर्मी और लू से जनता को फिलहाल छुटकारा मिला हुआ है। ऐसे में आज उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की उम्मीद है। जबकि देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

अगले कुछ दिन बना रहेगा खुशगवार मौसम

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्वी हवाओं के कारण मौसम का ये बदलाव सामने आया है। अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक़ अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर आंधी चल सकती है।

देश के अन्य भागों में मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट और गरज चमक की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी हलकी या मध्यम वर्षा के साथ तेज गति से हवा चल सकती हैं। जबकि 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *