Asus Zenfone 10 के नए फीचर ने लॉन्च के साथ ही जीते चाहने वालों के दिल

आसुस का नया फोन Asus Zenfone 10 ग्लोबल मार्केट में आ चुका है। 4300mAh की बैटरी वाले वाले इस फ़ोन में Asus Zenfone 10 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन रंगों में लॉन्च किया गया है। इसमें 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Asus Zenfone 10 के नए फीचर ने लॉन्च के साथ ही जीते चाहने वालों के दिल

Asus Zenfone 10 मिडनाइट ब्लैक के अलावा ऑरोरा ग्रीन, कॉमेट व्हाइट, एक्लिप्सड रेड और स्टेरी ब्लू कलर में मिल सकेगा।

Asus Zenfone 10 से एक वर्ष पहले Asus Zenfone 9 का लॉन्च जुलाई 2022 में किया गया था। हालाँकि Asus Zenfone 10 की भारत में लॉन्चिंग से सम्बंधित कोई खबर नहीं है। मगर इसके इसके शानदार फीचर्स इसे लोकप्रिय बना रहे हैं।

8 जीबी रैम वाले Asus Zenfone 10 में 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा है। इसकी 799 यूरो है जो भारतीय रूपये में 71,400 के करीब है। अगर 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की की सुविधा है तो इसकी कीमत 849 यूरो है जिसे भारतीय मुद्रा में 75,900 रुपये की कीमत अदा करके लिए जा सकता है। फ़ोन में 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम के साथ इसकी कीमत 929 यूरो है जो तकरीबन 83,000 आईएनआर होगी।

Asus Zenfone 10 में डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा प्रदान करता है। इस 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस फ़ोन में डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स है।

Asus Zenfone 10 में इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित Asus ZenUI मिलता है। साथ ही 4nm वाला स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर भी है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 GPU मिलता है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512 जीबी तक की UFS4.0 स्टोरेज की सुविधा है।

कैमरे की बात करें तो Asus Zenfone 10 में तीन रियर कैमरे हैं। इन कैमरे का प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है। फ्रंट में मौजूद कैमरा 32 मेगापिक्सल का है।

Asus Zenfone 10 की बैटरी भी खासी विशेष है। इसकी बैटरी 4300mAh की है। इस बैटरी के साथ 30W की वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3.5mm का ऑडियो जैक है। इसे IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11be 7, ब्लूटूथ 5.3, GPS, USB Type-C और NFC कनेक्टिविटी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *