मणिपुर के मोइरांग में राहुल गांधी ने राहत शिविरों का दौरा किया

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी स्थानीय समुदायों को सांत्वना देने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर हैं। गांधी सुबह क़रीब साढ़ नौ बजे हेलीकॉप्टर से मोइरांग पहुंचे। उन्होंने यहां प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी व्यथा सुनी।

मणिपुर के मोइरांग में राहुल गांधी ने राहत शिविरों का दौरा किया

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज इम्फाल के बिष्णुपुर जिले में हैं। राहुल मोइरांग शहर में दो राहत शिविरों में पहुंचे। राहुल गाँधी इस समय पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में है और यहाँ के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

राहुल ने जातीय दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर चुराचांदपुर का बृहस्पतिवार को दौरा किया था। यहाँ वह राहत शिविर में लोगों से भी मिले।

राहुल गांधी इस बीच सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से मोइरांग पहुंचे। यहाँ राहुल ने हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाक़ात की और उनकी बात सुनी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक़ राहुल जिन दो शिविरों में पहुंचे वहां तक़रीबन 1000 लोग रह रहे हैं।

इस दौरे में राहुल गांधी के साथ मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र सिंह और पूर्व सांसद अजय कुमार भी शामिल थे। राहुल गांधी इस बीच इंफाल में कुछ बुद्धिजीवियों तथा नागरिक संगठन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

बृहस्पतिवार को मणिपुर के सबसे प्रभावित क्षेत्र चुराचांदपुर में राहत शिविरों के दौरे के समय राहुल गांधी की यात्रा उस समय सुर्ख़ियों में आ गई जब काफिले को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद राहुल को अपने गंतव्य तक हेलीकॉप्टर से जाना पड़ा।

बताते चलें कि मई की शुरुआत में मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच भड़की जातीय हिंसा में अबतक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय से है जबकि यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। दूसरी तरफ नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में वास करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *