अप्रैल का पारा आने वाले दिनों में खतरनाक गर्मी के संकेत दे रहा है

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों का मौसम सख्त गर्मी के संकेत दे रहा है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी ने भी प्रचंड गर्मी पड़ने का एहसास दिलाया है।

अप्रैल का पारा आने वाले दिनों में खतरनाक गर्मी के संकेत दे रहा है

मौसम विभाग के मुताबिक़ कई राज्यों में लू चलने की उम्मीद है, इनमे राजस्थान सहित महाराष्ट्र गुजरात कर्नाटक ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अप्रैल महीने में ही भयंकर गर्मी का माहौल नज़र आ रहा है।

वहीँ विभाग द्वारा असम मेघालय नगालैंड मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान और मिजोरम में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

हालाँकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 5 अप्रैल को बादल और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो इस पूरे हफ्ते उत्तर भारत का अधिकतम औसत तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि रात का तापमान इससे 10 से 12 डिग्री कम रहने का अनुमान है। इन दिनों प्रदेश में चलने वाली पछुआ हवा के साथ तेज धूप से भी समस्या हो सकती है।

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि की बात कही है जबकि 6 अप्रैल को ज़्यादा बारिश की संभावना जताई है।असम और मेघालय में 4 और 5 को भारी बारिश हो सकती है। मिजोरम में ओलावृष्टि तथा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर में आंधी और तूफान के संकेत भी विभाग द्वारा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *