सोनिया गाँधी सहित अन्य सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

आज राजस्थान से राज्यसभा सांसद के रूप में पहली बार सदस्य बनी सोनिया गांधी ने शपथ लीं। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई। नए संसद भवन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोनिया गाँधी सहित 14 सदस्यों को शपथ दिलाई।

सोनिया गाँधी सहित अन्य सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा वहां उपस्थित थे। सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी यहाँ उपस्थित रहे।

सानिया गाँधी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्यसभा में इंट्री ली है। इस इंट्री के साथ ही 57 वर्षों बाद नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य राज्यसभा पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश से बीजेपी नेता आरपीएन सिंह सहित कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन तथा पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के समिक भट्टाचार्य भी इन 14 नेताओं में शामिल हैं। इन सभी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

इसके अलावा केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली है। सोनिया गांधी ने राजस्थान से जबकि अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली।

आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसीपी नेता गोला बाबू राव, मेधा रघुनाथ रेड्डी तथा येरम वेंकट सुब्बा रेड्डी ने भी राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

सोनिया गांधी के राजनितिक सफर की शुरुआत 1999 से हुई, तब से वह लगातार लोकसभा चुनाव जीत रही हैं और इसकी सदस्य बनी हुई हैं।

सोनिया गाँधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से 1999 में जीत हासिल की और वह लोकसभा पहुंचीं। इसके बाद 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार चार बार रायबरेली सीट से सोनिया लड़ीं और सफल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *