फीफा वर्ल्डकप के लिए आज से अंतिम-आठ के मुकाबले शुरू

कतर फुटबाल विश्व कप अपने क्वार्टर-फाइनल के दौर में पहुँच गया है। इस राउंड के लिए आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब टीमों के मध्य मुक़ाबला होना है।

फीफा वर्ल्डकप के लिए आज से अंतिम-आठ के मुकाबले शुरू

कतर में हो रहे विश्व कप फुटबाल में अब चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस राउंड में प्रवेश करने वाली सभी टीमें मजबूत दावेदारी के साथ अगले मैच के लिए मैदान में उतरेंगीं।

क्वार्टर-फाइनल मुकाबला करेंगी ये टीमें

मैच तारीख (दिन) समय स्टेडियम
क्रोएशिया / ब्राजील 9 दिसंबर
(शुक्रवार)
रात 8:30 बजे एजुकेशन
सिटी
नीदरलैंड / अर्जेंटीना 10 दिसंबर
(शनिवार)
रात 12:30 बजे लुसैल
पुर्तगाल / मोरक्को 10 दिसंबर
(शनिवार)
रात 8:30 बजे अल थुमामा
इंग्लैंड / फ्रांस 11 दिसंबर
(रविवार)
रात 12:30 बजे अल बायत

ज़ाहिर है फीफा विजेता बनने के लिए ये सभी टीम जी तोड़ मेहनत के साथ यहाँ तक पहुंची हैं और इनकी कोशिश होगी कि इस कप को पाने के लिए अपना पूरा दम ख़म लगाया जा सके।

ऐसे में जिन सितारों से उम्मीद बढ़ गई है उनमे अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी का नाम सूची में सबसे ऊपर है। इसके अलावा पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, मोरक्को के हाकिम जियेच, इंग्लैंड के हैरी केन तथा फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे पर भी उनके देश के प्रासाहंसकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *