गुजरात की 15वीं विधानसभा का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को

गुजरात विधानसभा के घोषित चुनाव नतीजे के बाद नयी सरकार 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेगी। यहाँ भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 7वीं बार जीत हासिल की है।

गुजरात की 15वीं विधानसभा का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को

गुजरात की 15वीं विधानसभा का स्वरूप तैयार हो गया है। इस बार भाजपा के 156, कांग्रेस के 17 और आम आदमी पार्टी के 5 जबकि 4 निर्दलीय सदस्य शामिल होंगे। राज्य विधानसभा इस बार 105 नए सदस्य शामिल होंगे जिनमे 14 महिला सदस्य के साथ एक मुस्लिम सदस्य है।

भाजपा की 13 नवनिर्वाचित महिला विधायकों में से 5 वर्तमान विधायक हैं। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में 50,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाली नयी सदस्य हैं। इसके अलावा नई विधानसभा में 3 प्रैक्टिसिंग डॉक्टर भी हैं। इनमे राजकोट नगर निगम की डिप्टी मेयर रहीं डॉ दर्शिता शाह के अलावा डॉ दर्शन देशमुख और पायल कुकरानी शामिल हैं। अहमदाबाद में असारवा से नवनिर्वाचित भाजपा उम्मीदवार दर्शना वाघेला एक गृहिणी हैं। भावनगर-पूर्व से विजयी सेजल पांड्या शिक्षण पेशे से हैं। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस की अकेली महिला प्रतिनिधि जेनीबेन ठाकोर वाव से मौजूदा विधायक हैं, और इस बार भी विजयी हुई हैं।

गुजरात की इस नई विधानसभा में अकेले मुस्लिम कैंडिडेट मौजूदा कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला हैं और इन्होने 13,600 मतों के अंतर से चुनाव जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *