टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी ने इसे आम आदमी की थाली तक पहुंचने से रोका

राजधानी सहित पूरे देश की मंडियों में टमाटर के डैम अचानक आसमान छूने लगे हैं। दामों में होने वाली इस बढ़ोतरी से विक्रेता हैरान और परेशान हैं। पहले जो टमाटर 10 से ₹20 किलो बिक रहा था, वही अब 80 से ₹100 किलो तक पहुँच चुका है।

टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी ने इसे आम आदमी की थाली तक पहुंचने से रोका

टमाटर के दाम में होने वाली बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण देश में हो रही बारिश और गुजरात में आए तूफान को बताया जा रहा है। इस समय अन्य सब्जियों के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस समय हर शहर की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम में इजाफा देखा गया है।

टमाटर के बढे दामों ने विक्रेता को परेशान कर दिया है। सब्जी मंडियों में टमाटर का दाम 80 से ₹100 तक पहुंच चुका है। इस बढे दाम के चलते अब खाने की थाली से टमाटर गायब होने लगा है।

देश में हो रही बारिश का टमाटर की फसल पर असर पड़ा है। जिसके कारण मंडियों में टमाटर ठीक से नहीं पहुँच पा रहा है। इस कमी ने मंडी में टमाटर के भाव को ऐसा बढ़ाया कि किचन तक इसकी पहुंच रुक गई और ये देखते ही देखते खाने की थाली से नदारद हो गया।

मानसून के समय में आम सब्जियां आम दर से महंगी बिकती हैं यही नहीं आने वाले 2 महीने में सब्जियों के दाम में और भी इजाफा होने के आसार होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *