‘फाइटर’ के फर्स्ट लुक को पसंद करने के बावजूद कुछ यूज़र मायूस भी हैं

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्‍म ‘फाइटर’ का फर्स्‍ट लुक सामने आ चुका है। सोमवार को ऋतिक ने इसे इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया।

'फाइटर' के फर्स्ट लुक को पसंद करने के बावजूद कुछ यूज़र मायूस भी हैं

ऋतिक के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उन्हें उन्हें कुछ मायूसी हुई। इस मायूसी के दो कारण बताये जा रहे हैं। पहला यह कि फर्स्‍ट लुक में दीपिका पादुकोण नज़र नहीं आ रही और उनकी गैर मौजूदगी दीपिका के फैंस को बहुत रास नहीं आई है। दूसरी ये कि फर्स्‍ट लुक देखकर लोगों को टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्‍म ‘टॉप गन: मेवरिक’ की याद आ गई।

अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया है कि ‘फाइटर’ का यह फर्स्‍ट लुक ‘टॉप गन: मेवरिक’ की तरह दिख रहा है!

ऋतिक रोशन द्वारा जारी फर्स्‍ट लुक में वह फाइटर जेट्स के बीच एयरफोर्स सूट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कैप्‍शन में ‘फाइटर’ की रिलीज डेट 25 जनवरी 2024 लिखी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब बस 7 महीने का इंतजार है।

वैसे फिल्म के चाहते ऋतिक के पोस्‍ट पर भरपूर प्यार भी लुटा रहे हैं मगर कुछ मायूस भी हुए हैं। इसके बावजूद फिल्म का इंतज़ार करने वाले फैन इसके प्रति उत्साहित हैं और उन्हें 25 जनवरी का इन्तिज़ार भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *