महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद साड़ी दुनिया का फोकस इस समय नवनिर्वाचित किंग चार्ल्स III पर केंद्रित है। शाही घराने के फॉलोवर्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि किंग चार्ल्स III किस तरह का जीवन व्यतीत करते हैं। राजा को क्या पसंद है और किन चीज़ों को वह नापसंद करते हैं आदि।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक़ किंग चार्ल्स III अपने घरेलू और विदेशी दौरों पर अपना बिस्तर, टॉयलेट सीट और टिशू पेपर अपने साथ रखते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाही परिवार की सेवा करने वाले एक शाही नौकर के का कहना है कि किंग चार्ल्स III का पजामा और जुटे की लेस को हर सुबह इस्त्री किया जाता है। उन्हें नहाने के लिए बाथटब में गुनगुने पानी की जरूरत होती है और उनका बाथटब आधा भरा होना चाहिए। उन्हें दांतों को ब्रश करते समय रोज सुबह ब्रश पर एक इंच टूथपेस्ट की ज़रूरत होती है।
किंग चार्ल्स III की कुछ आदतें आपको हैरान कर देंगी, उनके जूते की लेस को हर सुबह इस्त्री किया जाता है। राजा अपना बिस्तर, टॉयलेट सीट और टिशू पेपर हमेशा अपने साथ रखते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाही रसोइया की माने तो राजा नाश्ते में घर का बनी डबलरोटी, ताजे फल और ताजे फलों का जूस लेते हैं।
जानकारी से ये भी पता चला कि जब भी राजा विदेश यात्रा पर होते हैं तो उनका नाश्ता महल से उनके साथ जाता है, जिसमें छह अलग-अलग प्रकार के शहद, सूखे मेवे और विशेष प्रकार के कॉर्नफ्लेक्स होते हैं।









