सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का पहला लुक हुआ आउट

‘बिग बॉस 19’ जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। अब मेकर्स ने पहला लुक आउट कर दिया है। इस फर्स्ट लुक में बिग बॉस की आंख को इस बार मल्टीकलर दिखाया गया है। इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करने वाले हैं। हालांकि शो कब से शुरू हो रहा है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। मगर शो के इस लोगो को इसकी थीम से जोड़कर देखा जा रहा है।

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का पहला लुक हुआ आउट

मेकर्स ने इसका पहला लुक जारी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बिग बॉस का फेमस आंख वाला लोगो नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में लिखा गया है- ‘ना चलेगी कोई चाल या नीति क्योंकि इस बार बिग बॉस में रची जाएगी अनोखी राजनीति।’

रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन में इस बार कई बड़े बदलावों देखे जा सकते हैं। इस बार नए फॉर्मेट डायलॉग और कंटेस्टेंट्स के रोल्स में भी बदलाव किया गया है। हर सीजन में ‘बिग बॉस चाहते हैं’ कहते सुने गए थे, वहीं इस बार दर्शकों को सुनाई देगा, ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं।’

https://www.youtube.com/watch?v=JIhAM1ymw54

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सलमान खान के अलवा मेकर्स ने इस बार करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर को बतौर को-होस्ट शामिल किया है। उम्मीद की जा रही है कि पांच महीनों तक चलने वाले इस सीजन को तीन होस्ट मिलकर और भी एंटरटेनिंग बना सकते हैं।

हालांकि अभी शो से जुडी ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है मगर मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि, सलमान खान को इस सीजन के लिए तीन महीने की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये की भारी रकम दी गई है। 28 अगस्त को सलमान पहले एपिसोड की शूटिंग शुरू करेंगे, जबकि 29 अगस्त को शो का पहला डांस परफॉर्मेंस शूट किए जाने की खबरें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *