एस एस राजामौली ने फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट्स को जोड़ कर एक एपिक सागा बनाई है। ये फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और और ज़बरदस्त कामयाब रहीं।

फिल्ममेकर एस एस राजामौली ने अपने 24 साल के करियर में 12 फिल्में ही बनाई हैं। दो साल में एक फिल्म का औसत देने वाले डायरेक्टर ने इतनी जबरदस्त फिल्में बनाई कि दर्शक और क्रिटिक्स उनकी फिल्मों का इन्तिज़ार करते हैं।
उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर फिल्ममेकर अपनी शुरुआत 2001 में की। आज 24 साल बाद भी उनकी फिल्मों का सिलसिला और इन्तिज़ार उनके दुनियाभर के फैंस बड़ी बेसब्री से करते देखे जा सकते हैं।
आज इंडियन सिनेमा के बड़े और टैलेंटेड फिल्ममेकर्स की श्रेणी में एस एस राजामौलीका नाम आता है। आइए एक नज़र डालते हैं कि राजामौली की इन मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर कैसा असर रहा।
राजामौली की पॉपुलैरिटी में बीते कुछ सालों में काफी इजाफा देखा गया है। अपनी जबरदस्त फिल्मों की पेशकश के साथ उन्होंने अपने फैंस को भी एक अलग नजरिया दिया है।
राजामौली ने आज तक ऐसी फिल्म ही नहीं बनाई जिसका नाम उनकी फिल्मोग्राफी के फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो। आईएमडीबी के मुताबिक, राजामौली की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म के साथ या तो हिट और या फिर ब्लॉकबस्टर और सुपर ब्लॉकबस्टर का ख़िताब पाया है। एक नज़र डालते हैं इन 12 फिल्मों के नाम और ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर-
स्टूडेंट नंबर 1 – 20 करोड़ (सुपर ब्लॉकबस्टर)
सिम्हाद्री – 43.5 करोड़
चैलेंज – 18.5 करोड़ (हिट)
छत्रपति – 28 करोड़ (सुपरहिट)
विक्रमारकुडु – 32.9 करोड़ (ब्लॉकबस्टर)
थीफ ऑफ यमा – 50.5 करोड़ (हिट)
मगधीरा – 128.5 करोड़ (ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर )
मर्यादा रमना – 50.1 करोड़ (सुपर ब्लॉकबस्टर)
ईगा – 98.7 करोड़ (ब्लॉकबस्टर)
बाहुबली : द बिगनिंग – 576.5 करोड़ ( ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर)
बाहुबली: द कॉन्क्लूजन – 1742.3 करोड़
आरआरआर – 1250.9 करोड़ (सुपर हिट)
उनके सक्सेस रेश्यो की बात करें तो वो सौ फीसद कामयाब की श्रेणी में आते है। ऐसे में एस एस राजामौली को बॉक्स ऑफिस का किंग कहना गलत नहीं होगा।
एस एस राजामौली की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों सुर्खियों में हैं। अपनी इस फिल्म के लिए राजामौली ने कुल 1188 करोड़ का बजट रखा है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े स्टार्स भी शामिल हैं।
