‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि पैरेंट और टीचर के लिए भी एक जरूरी मैसेज देती है

आज यानी 20 जून को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि हर पैरेंट और टीचर के लिए भी एक जरूरी मैसेज देती है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन ‘लाल सिंह चड्ढा’ से आगे निकल चुका है।

'सितारे ज़मीन पर' फिल्म न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि पैरेंट और टीचर के लिए भी एक जरूरी मैसेज देती है

प्रीमियर के साथ ही फॉम को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज़ मिल रहे हैं। ‘सितारे ज़मीन पर’ को मिली तारीफ का असर फिल्म की एडवांस बुकिंग पर भी पड़ा है। यह भी बताते चलें कि आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।

इस प्रेरणादायक फिल्म में आमिर बास्केट बॉल कोच की भूमिका में हैं, जो स्पेशल बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते हैं। आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘सितारे ज़मीन पर’ का मज़ा लेने के लिए सिनेमाघरों तक तो जाना ही होगा। आमिर खान के अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, बृजेन्द्र काला और डॉली अहलूवालिया भी लीड रोल में हैं।

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देशभर में 3000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की गई है। वहीं पहले दिन सिंगल स्‍क्रीन थिएटर्स से लेकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स तक में एक स्‍क्रीन पर दिनभर में 4 शोज ही दिखाए जाने की बात सामने आई है। ये फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट से पता चलता है कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पूरे देश में सभी भाषाओं में 9,542 शो के लिए ‘सितारे ज़मीन पर’ की 1,15,344 टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 3.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और बुक्ड सीटों को भी शामिल कर लिया जाए तो फिल्म की कुल कमाई 6.88 करोड़ रुपये हो जाएगी।

याद दिलाते चलें कि साल 2022 में रिलीज हुई आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की एडवांस बुकिंग करीब 5.39 करोड़ ही हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *