‘जवान’ की दो दिन की कमाई उम्मीदों से भी ज्यादा निकली

‘जवान’ इस साल की सबसे बड़े आंकड़े से ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज होने के साथ कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। देश ही नहीं विदेश में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शाहरुख़ खान की जवान ने दो दिनों में छप्परफाड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ क्लब में इंट्री ले ली है।

 'जवान' की दो दिन की कमाई उम्मीदों से भी ज्यादा निकली

फिल्म ने जहाँ ओपनिंग डे में इतिहास रचा था वहीँ दूसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली। ‘जवान’ की दो दिन की कमाई उम्मीदों से भी ज्यादा निकली।

फिल्म एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘जवान’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि भारत में किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग ‘जवान’ ने की है। ट्वीट में आगे वह कहते हैं कि शाहरुख खान पहले बॉलीवुड एक्टर बन जाएंगे जिनकी दो फिल्मों को पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है।

‘जवान’ एटली कुमार की भी पहली बॉलीवुड फिल्म है। एसआरके की मैनेजर पूजा ददलानी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 129.6 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को भरपूर कामयाबी मिली और यहाँ ‘जवान’ ने 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म ने यूएसए के 676 लोकेशन्स से 8.51 करोड़ और कनाडा के 86 लोकेशन्स से 2.78 करोड़ का कलेक्शन किया जो कुल मिलकर 11.29 करोड़ हो गया है।

‘जवान’ फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा का लेडी दबंग अवतार और विजय सेतुपति का निगेटिव रोल भी खूब पसंद किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण ने मूवी में कैमियो किया है जबकि सान्या मल्होत्रा भी फिल्म में नज़र आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *