उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 6 जनवरी को आएगी, वोटर 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे

उत्तर प्रदेश में अब 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट लिस्ट का प्रकाशन होगा। इस दौरान 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियों से जुड़े काम किए जा सकते हैं। जिसके बाद 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी।

उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 6 जनवरी को आएगी, वोटर 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे

गौरतलब है कि प्रदेश में आज यानी 31 दिसंबर को एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होनी थी। मगर अब इसमें देरी होगी। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों में संशोधन किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक़, संशोधित कार्यक्रम के तहत 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। गौरतलब है कि इस अवधि में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा संबंधित विवरणों में सुधार के लिए आवेदन किए जा सकता है।

बताते चलें कि इसके साथ ही 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का विधिवत निस्तारण किया जाएगा।

बूथ लेवल अधिकारी सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी इस बीच सभी आवेदनों की जांच कर निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया के समापन के बाद उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।

मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग इस संशोधित कार्यक्रम पर फोकस कर रहा है। आयोग का कहना है कि इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत आधार मिलेगा। इस सिलसिले में निर्वाचन विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *