‘ऊंचाई’ का कलेक्शन रहा ज़बरदस्त ऊंचा

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ ने रिलीज के तीसरे दिन सभी को चौंका दिया है। वैसे तो फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज में होगी। फिलहाल सिनेमाघरों में इसके कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया है।

‘ऊंचाई’ का कलेक्शन रहा ज़बरदस्त ऊंचा

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म ‘ऊंचाई‘ को समीक्षकों के बाद अब दर्शकों की सराहना भी मिलने लगी है। फिल्म रिलीज को वीकेंड का फायदा मिला और इसके कलेक्शन में भारी उछाल आया।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में तैयार इस फिल्म ने रिलीज़ के दिन यानी शुक्रवार को 1.81 करोड़ और शनिवार को 3.64 करोड़ रुपये कमाए। जानकारी के मुताबिक रविवार को फिल्म का कलेक्शन 5.05 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने अभी तक 10.50 करोड़ का बिजनेस किया।

इस फिल्म को लगभग 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज में होगी। ‘ऊंचाई‘ के अन्य कलाकारों में सारिका, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा हैं। ‘प्रेम रतन धन पायो‘ की रिलीज़ के 7 साल बाद सूरज बड़जात्या ने निर्देशन में वापसी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *