आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा की कॉमेडी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी जारी है। तीसरे वीकेंड पर तो ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त तेजी नज़र आई।

एक नज़र डालते हैं कि इस फिल्म पर दर्शकों ने किस हिसाब से अपना प्यार लुटाया है। रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को फिल्म का कलेक्शन 6.25 करोड़ रहा।
‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ की कमाई की थी। रिलीज़ के दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 46.5 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने 15वें दिन 2.4 करोड़ जबकि 16वें दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 6.25 करोड़ कमाए। इसी के साथ इस फिल्म का 17 दिनों का कुल कलेक्शन 148.80 करोड़ रुपये हो गया है।
‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस बता रहा है कि इस फिल्म ने ‘मेट्रो इन दिनो’, ‘मां’, ‘एफ 1’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ जैसी नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीसरे वीकेंड पर भी इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
‘सितारे जमीन पर’ अब आमिर खान की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने से कुछ ही दूर रह गई है। उम्मीद है कि तीसरे मंडे को ये फिल्म सुपरस्टार की ठग ऑफ हिंदुस्तान के 151.3 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को टक्कर दे देगी। इसके साथ ही ‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 200 करोड़ी क्लब में इंट्री के लिए इसे 50 करोड़ और कमाने है। हालाँकि यह आंकड़ा छूना इतना आसान नही हैं क्य़ोंकि आने वाले हफ्तों में मालिक, सन ऑफ सदर 2 और परम सुंदरी जैसी नई फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। उसके बावजूद रश्कों के क्रेज़ को देखते हुए इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।















