हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या

पोर्ट-औ-प्रिंस, 08 जुलाई : हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी है। हैती के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या

क्लॉड जोसेफ ने बयान जारी कर कहा, “मंगलवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों के एक समूह ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर हमला कर दिया। हमलावरों में से कुछ स्पेनिश भाषा बोल रहे थे।”

उन्होंने बताया कि मोइसे की पत्नी मार्टिनी मोइसे भी गोली लगने से घायल हो गई हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लॉड जोसेफ ने इस घृणित, अमानवीय एवं नृशंस कृत्य की निंदा करते हुये कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है।

हैती में मंगलवार देर रात राष्ट्रपति यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक संकट और गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई है। हैती में श्री मोइसे के शासन में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *