पीएम को मिले उपहारों से मिली राशि का प्रयोग स्वच्छ गंगा मिशन में होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने वाले उपहारों के लिए ई-नीलामी की व्यवस्था की गई है। इस नीलामी में इक्षुक लोगों द्वारा खूब बढ़-चढ़ कर बोली लगाई गई है। उपहारों में प्राप्त नीलामी राशि से नमामि गंगे कार्यक्रम को सहयोग दिया जायेगा।

पीएम को मिले उपहारों से मिली राशि का प्रयोग स्वच्छ गंगा मिशन में होगा

पिछले वर्ष भी ऐसी ही नीलामी का आयोजन किया गया था। इस ई-नीलामी लोगों का बेहतरीन समर्थन मिला था। अधिकारियों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री को देश-विदेश से मिलने वाले उपहारों की ई-नीलामी की जाती है और इस नीलामी से प्राप्त राशि को नदी के सुधार के लिए दान कर दिया जाता है।

इस बार भी इस ई-नीलामी में देश के विभिन्न भागों से लोगों ने भाग लिया। इस मिलने वाली राशि को गंगा के सुधर कार्यक्रमों में लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *