दीवाली के अवसर पर दर्शकों ने मैडॉक फिल्म्स की ‘थामा’ को बतौर उपहार क़ुबूल किया। उम्मीद के मुताबिक़, ‘थामा’ ने अपने पहले दिन शानदार ओपनिंग दी। इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन सैयारा की रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीजहोने वाली ‘थामा’ फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकिइस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘थामा’ कुछ नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहेगी।
यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सैकनिल्क के ताजा अपडेट से पता चलता है कि ‘थामा’ ने अपने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की कमाई की है।
थामा का पहले दिन का कलेक्शन अहान पांडे की फिल्म सैयारा की ओपनिंग से ज्यादा है, क्योंकि सैयारा ने अपने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि थिएटर ऑक्यूपेंसी के मामले में सुबह के शो में 13.92% दर्शक रहे। दोपहर के शो में दर्शकों की संख्या बढ़कर 21.22% हो गई जबकि शाम के शो में यह आंकड़ा 19.98% रहा।
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की के बैनर तले ‘थामा’ पांचवीं फिल्म है। इससे पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में वैम्पायर की कहानी को नए अंदाज में पेश करती हैं।
इस कहानी में वैम्पायर बने आयुष्मान खुराना को रश्मिका मंदाना से प्यार हो जाता है। लेकिन उनकी प्रेम कहानी में कई चुनौतियां आती हैं। निर्माता दिनेश विजन और अमर कौशिक की इस फिल्म को ‘खूनी प्रेम कहानी’ के रूप में पेश किया गया है।













