कश्मीर में बीएसएफ़ के जवान की घर में घुसकर की हत्या

 कश्मीर में आतंकियों ने सेना के एक जवान की उसके घर में घुस कर हत्या कर दी।उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा ज़िले में आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ़ के एक जवान रमीज़ अहमद की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी। इस हमले में रमीज़ के परिवार के तीन सदस्य भी घायल हुए हैं।/

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि रमीज़ अहमद सीमा सुरक्षा बल में छः साल से काम कर रहे थे और वे अवकाश पर घर लौट थे। कुछ महीने पहले भी आतंकवादियों ने कश्मीर में सेना के एक अधिकारी लेफ्टीनेंट उमर फ़य्याज़ का अपहरण कर लिया था और शोपियां ज़िले में उन्हें गोली मार दी थी।

 

 

इस बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में सुरक्षा बलों ने आतंकी गुट हिज़्बुल मुजाहेदीन के एक बड़े ठिकाने का पता लगाया है। डोडा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस ठिकाने से एके-47 राइफ़ल, चीन में बने पिस्तौल और गोले और रॉकेट से छोड़े जाने वाले ग्रेनेड समेत हथियारों का बड़ा ज़ख़ीरा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *