शाहरुख खान की फिल्म “डंकी” का टीजर रिलीज

मेगास्टार शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का टीजर रिलीज किया गया है।

शाहरुख खान की फिल्म "डंकी" का टीजर रिलीज

शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। “डंकी” के मेकर्स नेकिंग खान के फैंस को जन्मदिन का तोहफा देते हुए फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है।

निर्देशक राजकुमार हिरानी की नई मेगा फिल्म ‘डंकी’ का टीज़र गायक सोनू निगम के गाने से शुरू होता है जिसे जावेद अख्तर ने लिखा है और संगीत दिया है प्रीतम ने।

टीजर की शुरुआत में शाहरुख खान को अपने साथियों के साथ रेगिस्तान में घूमते हुए दिखाया गया है, टीजर में फिल्म के कुछ मजेदार दृश्यों के साथ शाहरुख खान को डांस करते हुए भी दिखाया गया है।

शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीज़र पोस्ट किया और लिखा, “अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी, दोस्ती और प्यार से भरी एक दिल छू लेने वाली कहानी।”

अभिनेता ने कहा, “इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे।”

गौरतलब है कि ‘डंकी’ कथित तौर पर एक कॉमेडी-ड्रामा है जो अवैध आप्रवासन के मुद्दे से संबंधित है। फिल्म में शाहरुख खान बिल्कुल अलग लुक में नजर आएंगे जो उनके फैंस और प्रशंसकों को जरूर पसंद आएगा।

फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इससे पहले शाहरुख खान की दोनों फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर लोकप्रियता और कमाई के नए रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *