जल्द हो सकता है यूपी मे टीम केशव का ऐलान

लखनऊ। बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही की जा  सकती है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी नई सेना तैयार करने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के लिए कुछ चुनौतियां भी हैं। इसमें उन्हें कई समीकरण साधने होंगे। जिसके लिये अंतिम समय में कार्यकारिणी पर संघ से राय ली जा रही है। संघ की सहमति से कार्यकारिणी का ऐलान किया जाएगा।

keshav maurya

केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बने तीन महीने हो चुके हैं। अब तक वह अपनी नई टीम नहीं बना पाए हैं। इसकी वजह यही है कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी समीकरण साधने की कोशिश की जा रही है। नई कार्यकारिणी में युवाओं को तरजीह दिये जाने पर भी मंथन हो रहा है। साथ ही कोशिश ये भी होगी कि अनुभव को भी दरकिनार न किया जाए।

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक टालकर अब 17-18 जुलाई को कर दी गई है। उससे पहले नई टीम का ऐलान किया जाना है। खुद केशव प्रसाद मौर्य यह बात कह चुके हैं कि नई टीम के साथ ही अगली बैठक होगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई टीम के ऐलान के लिए ही बैठक टाली गई है। केशव मौर्या का कहना है कि सभी से राय-मशविरा कर नई कार्यकारिणी का चयन किया जा रहा है। जल्द ही ऐलान कर दिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *