व्हाइट हाउस से कही गई भारत और अमेरिका की साझेदारी से लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने की बात

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अमरीका ने कहा भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी का आधार लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने की उनकी साझा जिम्मेदारी है।

व्हाइट हाउस से कही गई भारत और अमेरिका की साझेदारी से लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने की बात

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा- ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के साथ मिलकर उसका गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी पिछले साल सितंबर में व्हाइट हाउस आए थे, तब भी (अमेरिका के) राष्ट्रपति (जो) बाइडन ने कहा था कि भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों का मजबूत और निकट होना नियति है और इससे पूरी दुनिया को लाभ हो सकता है।’’

भारतीय अमेरिकियों ने भारत का गणतंत्र दिवस मनाने के लिए देशभर में विशेष तैयारियां की हैं। कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण यहां भारतीय दूतावास डिजिटल माध्यम से गणतंत्र दिवस मनाएगा और भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू लोगों के एक छोटे समूह की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *