बिग बॉस 15 के फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी शहनाज गिल

बिग बॉस 15 के फिनाले पर पंजाब की शहनाज गिल की भी एंट्री होने वाली है। शहनाज गिल के लिए ये शो काफी मायने रखता है क्योंकि इसी शो में पहली बार उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। इस फिनाले शहनाज गिल उन्हें ट्रिब्यूट देने वाली हैं। यानी बिग बॉस 15 के मेकर्स ने फिनाले पर हर किसी की आंखें नम करने का इरादा किया है।

बिग बॉस 15 के फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी शहनाज गिल

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब दिया। शो खत्म हो जाने के बाद भी दर्शकों का ये प्यार खत्म नहीं हुआ बल्कि और भी बढ़ता चला गया। फैंस ने दोनों को #Sidnaaz का नाम दिया और अब इन्हीं फैंस के सामने आकर शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *