अच्छी सेहत और अच्छे दिमाग के लिए व्यायाम जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है उसका सही तरीके से किया जाना।
व्यायाम के दौरान कुछ सामान्य गलतियों के प्रति लापरवाही उसके बेहतर नतीजों से वंचित कर देती है। अकसर ये गलती कई घातक परिणाम के रूप में भी सामने आ सकती है।
ऐसी ही कुछ सामान्य गलतियाँ जो व्यायाम के दौरान अनजाने में हो जाती हैं:
- व्यायाम से पहले हल्के व्यायाम द्वारा शरीर को तैयार न करना और व्यायाम के बाद शरीर को आराम न देना।
- व्यायाम के दौरान शरीर की गलत स्थिति या दिशा, इससे व्यायाम के दौरान शारीरिक दुर्घटना हो सकती है।
- शरीर की थकान या दर्द को नजरअंदाज करते हुए सहनशक्ति से परे व्यायाम करना।
- शुरुआत में ही व्यायाम को तेज़ रफ़्तार से करना, जबकि सही तरीका व्यायाम को धीरे-धीरे बढ़ाना है।
- लचीलेपन वाले व्यायामों की उपेक्षा करना और व्यायाम के अन्य रूपों को अपनाना।
- व्यायाम के दौरान इन्हेल और एक्सहेल यानि साँस लेने और छोड़ने के प्रति उचित जानकारी का अभाव।
- स्वास्थ्य के लिए केवल व्यायाम पर निर्भर रहना सबसे बड़ी गलती है। व्यायाम के साथ-साथ भोजन, पानी और पर्याप्त नींद भी जरूरी है।
- व्यायाम से शीघ्र परिणाम की आशा करना आगे चलकर निराशा का कारण बन सकता है। व्यायाम में धैर्य आपके शारीरिक स्वास्थ्य में वांछित परिणाम प्रभावी ढंग से प्राप्त करने की कुंजी है।