ताइवान के मंत्री का एलन मस्क को जवाब- ‘ताइवान बिक्री के लिए नहीं है’

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने ताइवान को चीन का अभिन्न अंग बताने पर एलन मस्क की आलोचना की है। जोसेफ वू ने लिखा कि ताइवान चीन का हिस्सा नहीं है और बिक्री के लिए भी उपलब्ध नहीं है।

ताइवान के मंत्री का एलन मस्क को जवाब- 'ताइवान बिक्री के लिए नहीं है'

जोसेफ वू ने एलन मस्क द्वारा ताइवान को चीन का अभिन्न हिस्सा बताने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि ताइवान बिकाऊ नहीं है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ विदेश मंत्री जोसेफ ने मस्क को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मस्क का ये दावा कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है, बेहद गलत और आपत्तिजनक हैं।

लॉस एंजिल्स में ऑल-इन समिट में चीन की विदेश नीति के बारे में बोलते हुए एलन मस्क ने कहा- “बीजिंग की नीति हमेशा ताइवान को चीन के साथ फिर से जोड़ने की कोशिश करने की रही है।”

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एलन मस्क के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विदेश मंत्री जोसेफ वू ने लिखा- “मुझे उम्मीद है कि एलन मस्क चीन से ये कह सकें कि उनकी वेबसाइट ‘एक्स’ तक चीनी लोगों की पहुंच बनाएं।” बताते चलें कि लोकप्रिय पश्चिमी सोशल मीडिया वेबसाइटें फेसबुक और एक्स चीन में प्रतिबंधित हैं।

अपने बयान में जोसेफ वू ने यह भी लिखा कि शायद मस्क खुद मानते हैं कि प्रतिबंध एक अच्छी नीति है, क्योंकि उन्होंने खुद रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए यूक्रेन को स्टारलिंक तक पहुंच से वंचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *