विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश को उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के चुनावी दौरों का प्रारम्भ आज से कर दिया है। नर्मदापुरम जिले में उन्होंने ‘विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ सहित 10 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश को उपहार

प्रधानमंत्री ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।


मध्य प्रदेश दौरे पर बीना पहुंचे प्रधानमंत्री का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें बीना रिफाइनरी में ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ तथा पूरे राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं।

नर्मदापुरम जिले में प्रधानमंत्री जिन 10 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमे ‘विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ के अलावा इंदौर में 2 आईटी पार्क, रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क तथा राज्य भर में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र भी सम्मिलित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 11:35 बजे मध्य प्रदेश के बीना में पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी की आधारशिला रखी। गौरतलब है कि बीना रिफाइनरी को 49 हजार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री इस दौरे में मध्य प्रदेश को 50700 करोड़ रुपए परियोजनाओं का उपहार दे रहे हैं। जिसमे इंदौर में आईटी पार्क के लिए 550 करोड़, नर्मदापुरम में विद्युत परियोजना के लिए 460 करोड़ और रतलनाम मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 460 करोड़ की परियोजना का ऐलान किया गया है।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के चुनावी दौरों का प्रारम्भ आज से कर दिया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होने हैं। इस माह प्रधानमंत्री तीन बार मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। सितंबर की 18 तारीख़ को प्रधानमंत्री ओंकारेश्वर और 25 को भोपाल दौरे पर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *