सीरिया समस्या के हल के लिये पांच देशों की बैठक

बर्लिन। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली तथा जर्मनी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक यहां बुधवार को होगी जिसमें सीरिया के युद्ध को समाप्त करने के उपायों पर विचार किया जायेगा। यह जानकारी जर्मनी के एक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में दी है जिसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने आज की। syria issue

syria issue meeting
पत्र ने लिखा है कि सीरिया की लड़ाई की स्थिति काफी जटिल है और इसे समाप्त करने के लिए रास्ता निकालना मुश्किल काम है किन्तु फिर भी पांच देशों के अधिकारी इस पर विचार करने के लिए बर्लिन में एकत्र हो रहे हैं। अमेरिका ने सोमवार को रूस से युद्धविराम के बारे में बात बंद कर दी थी और आरोप लगाया कि उसने नौ सितंबर के समझौते के समय किये गये आश्वासन को पूरा नहीं किया।
# syria issue

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *