सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए बेसब्र हुए फैंस

कोच्चि। बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाली सनी लियोनी जहां भी जाती हैं उनके फैंस उन्हें देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं और यही नजारा कोच्चि में दिखाई दिया। आज सनी लियोनी अपने निजी काम से कोच्चि गई थी जहां उन्हें देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ जुट गई।

जैसी ही सनी एयरपोर्ट पर पहुंची तो बाहर का नजारा देखने लायक था। एयरपोर्ट के बाहर सनी के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाई दिए और ये संख्या देखते ही देखते करीब 1 लाख तक पहुंच गई।

अपने प्रशंसकों को इतनी भारी संख्या में देखकर सनी काफी खुश हुई और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिक्चर सहित एक वीडियो भी शेयर किया । उन्होंने कहा कभी भी केरल के लोगों के इस प्यार को नहीं भूल पाउंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *