3700 करोड़ का ठगी मामला: सनी लियोन से हो सकती है पूछताछ

नोएडा के ऑनलाइन लाइक ठगी मामले में एसटीएफ फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन से भी पूछताछ कर सकती है. वह दो बार आरोपी अनुभव मित्तल की पार्टी में नजर आ चुकी हैं. Sunny leone

Sunny leone

पिछले दिनों सामने आए नोएडा के इस ठगी मामले ने सभी को हैरान कर दिया था. सोशल साइट पर लाइक करके पैसा कमाने के नाम पर लाखों लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आ चुका है

इस मामले के मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल के प्रोग्राम्स में सनी लियोन दो बार शिरकत कर चुकी हैं. एक बार वह दिल्ली में अनुभव की बर्थडे पार्टी में आई थीं तो दूसरी बार 29 नवंबर 2016 को ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाज होटल में उन्हे आरोपी की ई-कॉमर्स कंपनी के प्रमोशन के लिए बुलाया गया था.

अभी तक यही बात सामने आ रही है कि सनी बस मामले के आरोपी की पार्टी में नजर आई थीं. ऐसे में उन पर बनने वाले मामले के बारे में एसटीएफ सीओ राजकुमार ने मीडिया को बताया- ठगी कर इकट्ठे किए गए पैसे से ई-कॉमर्स कंपनी खोली जा रही थी. ऐसी कंपनी का प्रमोशन करना भी गैर कानूनी है.

यानी इसी सिलसिले में एसटीएफ सनी लियोनी से भी पूछताछ कर सकती है. साथ ही एसटीएफ इस बात की भी जांच करेगी कि सनी लियोनी को किसके माध्यम से और कितना पैसा प्रमोशन के लिए दिया गया था.

www.naqeebnews.com

# Sunny leone

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *