पन्नीरसेल्वम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,असेंबली में साबित करुंगा बहुमत

चेन्नई : तमिलनाडु के सीएम पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार देर रात पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद बुधवार को मीडिया से बात की। Panneerselvam

Panneerselvam

चेन्नई स्थित अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह असेंबली में अपनी ताकत साबित करेंगे और अगर पार्टी कार्यकर्ता चाहेंगे तो वह इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार हैं।

साथ उन्होंने कहा, “अम्मा 16 सालों तक मुख्यमंत्री रहीं, मुझे भी दो बार मौका मिला।

यह अम्मा की ही मर्जी थी। हमेशा उन्हीं के बताए रास्ते पर चलूंगा।”

“हाल ही में अम्मा मौत को लेकर कई सवाल उठे हैं। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि एक समीति गठित की जाएं और जांच की जाए।” पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को यह कहकर सनसनी फैला दी कि उन्हें इस्तीफे के लिए मजबूर किया गया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी ने कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया।

पन्नीरसेल्वम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “ऐसा कभी नहीं हुआ जब ऐसी एक भी घटना नहीं हुई जब मैंने पार्टी को धोखा दिया हो। फिर चाहे मैं सत्ता में रहा हूं या विपक्ष में।

अगर दीपा (जयललिता की भतीजी) मेरी मदद का प्रस्ताव रखेंगी तो मैं इसे स्वीकार करूंगा। केंद्र सरकार तमिल लोगों के साथ है। जो भी तमिल लोगों को समर्थन देगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।”

मुपन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को जयललिता की ‘समाधि’ का अप्रत्याशित दौरा किया और करीब 40 मिनट तक मौन बैठे रहे। बाद में उन्होंने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि उन्हें इस्तीफे के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि शशिकला के इस पद पर काबिज होने का रास्ता साफ हो सके।

www.naqeebnews.com

# Panneerselvam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *