सुनील शेट्टी के पिता की डेथ, लंबे समय से थे बीमार

मुंबई : सुनील शेट्टी के पिता का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बुधवार तड़के निधन हो गया. वह 93 साल के थे और काफी समय से बीमार थे. सुनील अपने पिता के काफी करीब बताए जाते हैं. Suniel shetty

Suniel shetty

इस खबर के बाद से शेट्टी परिवार शोक में है. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. दरअसल, सुनील की बेटी अथिया विदेश में शूटिंग कर रही हैं.

इसलिए उनके लौटने का इंतजार किया जाएगा.  बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी को देखते हुए सुनील ने घर पर ही उनके लिए हॉस्पिटल जैसी व्यवस्था करवाई थी.

वह उनके काफी करीब थे और उनकी देख-रेख में कोई कमी भी नहीं छोड़ना चाहते थे. बता दें कि सुनील की बेटी अथिया शेट्टी ने 2015 में ‘हीरो ‘ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अथिया के साथ सूरज पंचोली नजर आए थे. वहीं चर्चा ये भी है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेंगे.

www.naqeebnews.com

# Suniel shetty

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *