सलमान खान का जादू एक बार फिर उनके फैन्स पर चला है। उनकी नयी फिल्म ‘सुल्तान’ ने बड़ी धमाकेदार शुरुआत की है। ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई सल्लू भाईजान की ‘सुल्तान’ ने दर्शकों पर अपना जलवा बिखेरा है। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 40 करोड़ के आसपास पहुंचा।

बॉलीवुड सूत्रों का मानना है कि रविवार तक सुल्तान की कमाई 150 करोड़ रुपये तक जा सकती है। हालांकि रिलीज होने से पहले सुल्तान की कहानी के इंटरनेट पर लीक होने ने फिल्म पर थोड़ा असर तो जरूर किया है लेकिन सलमान के चाहने वालों ने इसे बचाए रखा। सुल्तान की धमाकेदार शुरुआत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सलमान और अनुष्का को देखने के लिए ज्यादातर स्क्रीनों पर एडवांस बुकिंग में ही सारी टिकटों की बिक्री हो चुकी थी। सभी मूवी कॉम्प्लेक्स में ‘सुल्तान’ के आगे हाउसफुल का बोर्ड लगा था।















