रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 65000 से पार और निफ्टी 19300 के पास

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में चौतरफा तेज़ी देखने को मिली। सेंसेक्स पहली बार 65 हजार के स्तर को पार कर गया जबकि निफ्टी भी पहली बार 19300 के करीब पहुंचा। इससे पहले शनिवार 30 जुलाई को भी सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे।

रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 65000 से पार और निफ्टी 19300 के पास

शेयर बाज़ार की इस उछाल में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स का बड़ा योगदान माना जा रहा है। वैश्विक बाजार से भी मजबूत संकेतों का असर भारतीय बाज़ार पर नज़र आ रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी के इस उछाल में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स का योगदान सबसे ज्यादा है। इस समय सेंसेक्स 424.20 अंकों की बढ़त के साथ 0.66% के उछाल से 65,142.76 अंक पर है जबकि निफ्टी 116.55 अंक बढ़कर 19,305.60 के स्तर पर 0.61% बढ़ोत्तरी दिखा रहा है।

इससे पहले 30 जून को भी सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 803 अंक चढ़कर 64,718 पर था जबकि एनएसई निफ्टी 217 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 19,189 के स्तर पर था।

मासिक बिक्री के आंकड़े बता रहे हैं कि निफ्टी ऑटो 52 सप्ताह के उच्च स्तर 15,198 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी मेटल, निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज और पीएसयू बैंक भी इज़ाफ़े का ग्राफ दिखा रहे हैं। बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 0.44% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 1.10% बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *