कोविड प्रोटोकॉल के उल्ल्ंघन पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा

बलरामपुर 28 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र मे धारा 144 और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर भीड़ एकत्र करने के मामले मे पुलिस ने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के साथ छह नामजद और 70 से ज़्यादा अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक राधारमण सिंह ने आज बताया कि उतरौला नगर के एक होटल मे बिना अनुमति भीड एकत्र करने पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली,पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मन्नान,जिला अध्यक्ष नूरूद्दीन,इरफान,शाहिद और होटल मैनेजर मुजीब खान सहित 70 से ज़्यादा अज्ञात लोगों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 144 तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।

उन्होने कहा कि एआईएमआईएम ने रविवार को एक निजी होटल मे प्रेसवार्ता के नाम पर पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओ की भारी भीड एकत्र की थी जिसकी अनुमति नही ली गई थी। भीड के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन का मामला सामने आने पर मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *