भगदड़ से आईपीएल की जीत का जश्न मातम में बदल गया

बेंगलुरु में हुई भगदड़ को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आयी हैं। बुधवार को हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हैं।

भगदड़ से आईपीएल की जीत का जश्न मातम में बदल गया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न उस मातम में बदल गया जन स्टेडियम के पास मची भगदड़ से 11 लोगों की मौत हो गई। आरसीबी के फैंस लाखों की संख्या में जमा होकर 18 साल के बाद आई आईपीएल ट्रॉफी जीतने जश्न मनाने पहुंचे थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल 2025 की जीत के जश्न के दौरान विजय समारोह में यह हादसा हुआ। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 35 हजार लोगों की है, लेकिन यहां 2 से 3 लाख लोग पहुंच गए। इस हादसे के बाद कर्नाटक सरकार सवालों के घेरे में है।

बेंगलुरु भगदड़ पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बयान जारी किया है। इस भगदड़ पर कहा गया है- हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। RCB लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। स्थिति से अवगत होने के बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने का आग्रह करते हैं।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु हादसे की तुलना प्रयागराज कुंभ से करते हुए कहा कि वे इस घटना के बाद किसी का बचाव नहीं कर रह हैं, लेकिन इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए।

हादसे पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है- ”ऐसा नहीं होना चाहिए था और हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन वहां 3 लाख से ज्यादा लोग थे। स्टेडियम के गेट तोड़ दिए गए। हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं।”

हादसे पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है कि आज की कैबिनेट बैठक को छोड़कर सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस सहित कोई भी समारोह नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *