शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से चर्चा में हैं। इस सिलसिले में बीते दिन 13 अक्टूबर को शाहरुख खान ने आर्यन की सीरीज का एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो शेयर किया। फैंस इस यंग फिल्ममेकर के टैलेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं।

शाहरुख खान और आर्यन खान ने इंस्टाग्राम के नए फीचर के साथ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया है। शाहरुख के साथ आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा ट्विस्ट के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए एसआरके और आर्यन ने कैप्शन में लिखा है, ‘एपिसोड तो बहुत हैं पर पर्दे के पीछे सिर्फ एक।’
यूजर्स को वीडियो एक्सेस करने के लिए एक कोड डालना होगा। कोड का संकेत शो के एपिसोड 6 में 4:22 मिनट पर मिलता है। बताते चलें कि यह शाहरुख और रजत बेदी के किरदार जाराज के बीच होने वाली बातचीत का एक सीन है। ‘जाराज’ कोड डालते ही वीडियो अनलॉक हो जाता है।
वीडियो की शुरुआत उनकी आवाज से होती है, ‘बॉलीवुड एक सपनों का शहर। पर ये शहर सबका नहीं हो सकता। क्लिप में आर्यन कैमरा होल्डर पहने अपने काम में पूरी तरह डूबे नज़र आते हैं। हर सीन को पूरी तन्मयता से निभाते और कलाकारों को अपनी पसंद के अनुसार निर्देश देते नउन्हें देखा जा सकता है। बल्कि एक जगह उन्हें खुद एक्शन सीक्वेंस भी करते देखा जा सकता है। यहाँ कई सितारों को आर्यन के निर्देशन की तारीफ करते देखा जा सकता है।
शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की निर्मित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मनोज पाहवा, सहर बंबा, मोना सिंह और अन्या सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।















