श्रीलंकाई राष्ट्रपति को फ्लाइट में परोसे गए खराब काजू

श्रीलंका की राष्ट्रीय एयरलाइन ने बुधवार को यात्रियों को काजू देना बंद कर दिया. श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना को कोलंबो जाने के दौरान विमान में खराब काजू परोसे गए.

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना.कोलंबो: श्रीलंका की राष्ट्रीय एयरलाइन ने बुधवार को यात्रियों को काजू देना बंद कर दिया. श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना को कोलंबो जाने के दौरान विमान में खराब काजू परोसे गए. इस पर उन्होंने आपत्ति जताई.

 

जिसके बाद एयरलाइंस अधिकारियों ने इस मामले में खेद जताते हुए यात्रियों को फ्लाइट में काजू परोसना ही बंद कर दिया. सिरीसेना ने कहा था, ‘काठमांडू से लौटने पर, मुझे श्रीलंकाई विमान में कुछ काजू दिए गए, लेकिन ये इतने खराब थे कि इसे कोई एक कुत्ता भी नहीं खायेगा.’

राष्ट्रपति ने किसानों की एक बैठक में कहा, ‘मैं जानना चाहता हूं कि इस तरह के खराब खाने को एयरलाइंस में कौन मंजूरी देता है. राष्ट्रपति के नाराजगी के बाद एयरलाइंस ने इसके लिए उनसे माफी मांगी. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि काजू के स्टॉक को हटाकर उसने कदम उठाया है और इसे केवल बिजनेस क्लास में ही दिया गया था. वह दुबई स्थित आपूर्तिकर्ता को बदल देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *